फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested for hypnotizing and cheating women

Ghaziabad News: सम्मोहित कर महिलाओं से ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for hypnotizing and cheating women
मोदीनगर। सम्मोहित कर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, कब्जे से 10 हजार नकदी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पकड़े गए बदमाश दिल्ली एनसीआर, सोनीपत में महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुके है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 10 मार्च को बदमाशों ने झांसे में लेकर कोमल पत्नी रवि निवासी मोदीनगर से 50 हजार रुपये की ठगे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया। एसीपी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोविंदपुरी के पास ठगी करने वाले कार सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम इखलाख, इब्राहिम, अजरूददीन व साबिद निवासी सेक्टर 11 जूल्लू चौक चांदमारी झुग्गी झोपड़ी विजयनगर गाजियाबाद बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 10 हजार 340 रुपये बरामद किए। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश दिल्ली एनसीआर, सोनीपत आदि स्थानों पर महिलाओं को सम्मोहित कर व अपनी बातों में उलझाकर ठगी का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed