फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former Pradhan shot dead in Bulandshahr Sanjay Chaudhary was returning from village on a bike with his brother

UP: पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या... तहेरे भाई के साथ बाइक पर गांव से लौट रहे थे संजय चौधरी

Sat, 02 Aug 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

बुलंदशहर के दौलताबाद के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वो तहेरे भाई के साथ बाइक पर गांव से लौट रहे थे। मौके से पिस्टल और तमंचे का खाली खोखा भी मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Former Pradhan shot dead in Bulandshahr Sanjay Chaudhary was returning from village on a bike with his brother
murder in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना इलाके के गांव दौलताबाद में बीती रात पूर्व ग्राम प्रधान की कच्छा बनियानधारी दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से पैदल ही फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया है। पूर्व प्रधान बाइक से तहेरे भाई के साथ घर लौट रहे थे। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि गांव दौलताबाद निवासी स्वर्गीय बिजेंद्र चौधरी के इकलौते पुत्र संजय चौधरी (52) पूर्व प्रधान थे। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के बराबर में उनका मकान है। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे बाइक से तहेरे भाई जितेंद्र चौधरी के साथ गांव से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बाइक गांव के बाहरी छोर पर बने तालाब के पास पहुंची तो पहले से ही घात लगाए बैठे दो कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने बाइक को रोक ली और पूर्व प्रधान संजय चौधरी को देखते ही गोली मार दी।

गोली लगते ही संजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 

सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी रिजुल, सीओ स्याना प्रखर पांडेय पांच छह थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक पिस्टल और 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया है।

 

तहेरे भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के खुलासे को चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा का दिया जाएगा- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed