फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MPs and MLAs who went to meet CM returned angry

Ghaziabad News: सीएम से मिलने गए पूर्व सांसद और विधायक नाराज होकर लौटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Former MPs and MLAs who went to meet CM returned angry
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत 12 भाजपा के नेता नाराज होकर लौट गए। डीएम को पत्र लिखकर न केवल नाराजगी जाहिर की है बल्कि जो चाय-नाश्ता किया उसका पैसा भी लिफाफे में करके लौटा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे। देर शाम तक उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर हाल जाना। रात्रि में उन्होंने गेस्ट हाउस में प्रवास किया। सुबह करीब नौ बजे पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, पूर्व विधायक रूप चौधरी, कृष्णवीर सिरोही, प्रशांत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी सिंह, प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल स्वामी, वीरेश्वर त्यागी, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, सरदार एसपी सिंह पास के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

नेताओं को गेस्ट रूम में बैठा दिया गया और चाय-नाश्ता दिया गया। कहा गया कि अभी थोड़ी देर में बुलाया जाएगा। नेताओं का आरोप है कि थोड़ी देर बाद प्रशासन के अधिकारियों ने हाॅल में आकर कहा कि मुख्यमंत्री जी निकल रहे हैं आप लोग लाइनअप हो जाइए और नमस्कार कर लीजिए। यह बात सभी नेताओं को नागवार गुजरी। अपमानित महसूस कर सारे लोग हाल से बाहर निकल आए। नेताओं का कहना है कि जब वे लोग बाहर जाने लगे तो अधिकारियों ने उनसे कहा कि चाय तो पिलाई गई है। इस पर नेताओं ने डीएम से कहा कि आपकी व्यवस्था ठीक नहीं है, हम लोग यहां चाय पीने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। नेताओं की ओर से डीएम को शिकायती पत्र के साथ चाय-नाश्ते पर खर्च हुई रकम की एवज में 700 रुपये लिफाफे में रखकर लौटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महानगर इकाई ने जिस प्रयोजन के लिए पुलिस को पास जारी करने की लिस्ट भेजी थी, पुलिस ने उसी प्रकार का पास जारी किया था। प्राॅक्सिमिटी पास जारी नहीं था और न ही मिलने का किसी के द्वारा अनुरोध किया गया था। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed