फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MLA got one day's time, will have to surrender again today

Ghaziabad News: पूर्व विधायक को मिली एक दिन की मोहलत, आज फिर करना होगा सरेंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Former MLA got one day's time, will have to surrender again today
गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने पूर्व विधायक असलम चौधरी को सोमवार को रिमांड कोर्ट में पेश किया। जहां उसकाे एक दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक को दोबारा कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मसूरी के राजा दीवान ने पूर्व विधायक असलम चौधरी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और दो करोड़ की रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कोर्ट में जुलाई 2023 में चार्जशीट दाखिल कर दी। एमपी, एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत तीन का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। मसूरी पुलिस ने सोमवार को असलम चौधरी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उसको फिर से पेश होने के आदेश दिए गए हैं। असलम पर सबसे ज्यादा 24 मुकदमे मसूरी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन


मसूरी में दर्ज मुकदमों के आधार पर पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट :
- 1998 में मारपीट का मुकदमा, पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी।
-2000 में धमकी देने का मुकदमा, जिसका न्यायालय से पुलिस को रिकॉर्ड नहीं मिला।
-2001 में चोरी के संबंध में मुकदमा, कोर्ट ने जुर्माना लगाकर मुकदमा खत्म किया।
- धोखाधड़ी का मुकदमा, पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी।
- 2001 में ही गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई फिर 2007 में पुलिस ने गुंडा एक्ट की दो कार्रवाई की, तीनों मामले कोर्ट ने खत्म कर दिए।
-2007 में जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो मुकदमे, कोर्ट ने एक मुकदमे में एक मार्च 2023 को तीन माह के कारावास की सजा सुनाई और 10500 जुर्माना लगाया जबकि, दूसरे मामले में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-2007, 2008 में धोखाधड़ी के तीन मुकदमे, जिनका कोर्ट से पुलिस को कोई रिकाॅर्ड नहीं मिला।
-2009 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
-2013 में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ, कोर्ट में विचाराधीन है।
-2019 में धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हुए, पुलिस इनमें अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की।
-2019 में धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ, मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
-2019 के अंत में धोखाधड़ी के दो मुकदमे हुए, जिनमें पुलिस ने कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की।
-2021 में सरकारी आदेश की अवहेलना के मामले में मुकदमा,मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
-2021 में दंगा भड़काने के मामले मेें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, विवेचना कर रही पुलिस।
-2022 में जलाशय को दूषित करने से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज किए गए, तीनों मामले कोर्ट में विचाराधीन है।
-2021 में हापुड के धौलाना में सरकारी आदेश की अवहेलना के दो मुकदमे, कोर्ट में विचाराधीन हैं।
-2021 में हापुड़ कोतवाली में मानहानि का मुकदमा।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed