फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   For the attention of Deoria... Caretaker withdrew Rs 14 lakh from the account of a sick elderly person

Ghaziabad News: देवरिया के ध्यानार्थ... केयर टेकर ने बीमार बुजुर्ग के खाते से निकाले 14 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Deoria... Caretaker withdrew Rs 14 lakh from the account of a sick elderly person
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार में रहने वाले बीमार बुजुर्ग रमेशचंद की देखभाल के लिए रखे गए केयर टेकर ने उनके खाते से 14 लाख रुपये निकल लिए और भाग गया। पीड़ित की बेटी ने ग्राम हरैया जनपद देवरिया निवासी आरोपी केयर टेकर रितिक सिंह के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी पल्लवी जैन के मुताबिक पिता रमेशचंद जैन की उम्र करीब 72 वर्ष है और अधिकांश बीमार रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए दिल्ली के वजीराबाद नार्थ स्थित मेडिसिन नर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एक केयर टेकर जून माह में काम पर रखा था। उनके पिता के यहां देवरिया के हरैया गांव निवासी रितीक सिंह ने छह जून से काम शुरू किया। कुछ ही दिनों में आरोपी ने उनके पिता के मोबाइल में एप डाउनलोड कर यूपीआई ट्रांजेक्शन शुरू कर दिए। आरोपी केयर टेकर ने 17 जुलाई से 10 अगस्त के बीच विभिन्न बैंक खातों में उनके पिता के आईसीआईसीआई बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। इसकी जानकारी होने पर आरोपी रितिक सिंह घर में बीमार पिता को छोड़कर भाग गया। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article