फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   food safety department raids on dairy collects 10 samples for test in laboratory

फूड सेफ्टी विभाग ने दूध डेयरी पर मारा छापा, अचानक हुई कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

Mon, 22 Feb 2021 02:22 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
food safety department raids on dairy collects 10 samples for test in laboratory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के नूंह जिले में नकली दूध बनाने का धंधा काफी समय से चल रहा है। सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग टीम ने दीपक चौधरी व एनडी शर्मा की अगुवाई में रविवार रात को पुन्हाना खंड के गांव हथनगांव में एक दूध डेयरी पर छापा मारकर 10 सैंपल लिए हैं, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


रात के समय छापेमारी से इलाके में दूध विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई डेयरी संचालक डेयरी बंद करके गायब हो गए। फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर दीपक चौधरी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की पुन्हाना खंड के गांव हथनगांव में डेयरी पर मिलावटी दूध बनाया जाता है। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने डेयरी पर अचानक छापा मारकर 10 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच में अगर मिलावट पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed