फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon...cold wave lasted all day long

Ghaziabad News: सुबह पड़ा कोहरा, दोपहर में निकली धूप...दिनभर चली शीतलहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon...cold wave lasted all day long
कोहरे में लिपटा शहर.... सुबह के समय इंग्राहम स्कूल के सामने हापुड़ रोड पर घने कोहरे से लाइट जला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक और दिन गलन और ठिठुरन में बीता। सोमवार को सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर में धूप निकली लेकिन, लोगों को सर्दी से राहत बहुत कम रही। इसकी वजह रही शीतलहर जो दिनभर चलती रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया जबकि न्यूनतम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता अधिक है। इसी वजह से गलन का अहसास हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना कम है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार से शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच के करीब पहुंच सकता है। तड़के कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। शुक्रवार के बाद मौसम फिर से करवट बदलेगा और शनिवार को बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह के शुरू में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की स्थिति पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से बन रही है। इस बार पाला कम पड़ने से गेहूं किसानों की जहां चिंता बढी हुई थी। वहीं दिसंबर और जनवरी माह में बूंदाबांदी होने से गेहूं किसानों को थोड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed