फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights will start from Hindon for Azamgarh and Moradabad also

Ghaziabad News: आजमगढ़ और मुरादाबाद के लिए भी हिंडन से शुरू होगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Flights will start from Hindon for Azamgarh and Moradabad also
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से इस माह लखनऊ, कानपुर और जालंधर के साथ ही दो अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो रही है। फ्लाई बिग एयरलायंस कंपनी की ओर से जल्द ही आजमगढ़ और मुरादाबाद के लिए भी यहां से उड़ान शुरू की जा रही है।इस संबंध में बृहस्पतिवार को एयरलायंस कंपनी की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कंपनी ने चार शहरों के लिए उड़ान शुरू करने पर मुहर लगा दी है। इसमें लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद शामिल हैं। फ्लाई बिग के ऑपरेशन मैनेजर रतन धीर ने बताया कि हिंडन से लखनऊ और कानपुर के लिए उड़ान शुरू करने पर पहले ही मुहर लग चुकी थी। बृहस्पतिवार की बैठक में मुरादाबाद और आजमगढ़ के लिए भी उड़ान शुरू करने पर मुहर लग गई। इन शहरों के लिए भी 19 सीटर एयरक्राॅफ्ट का इंतजाम किया गया है। आरसीएस स्कीम में होने के कारण इनका किराया भी 1000 से 1200 रुपये होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed