फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights to Patna and Varanasi took off from Hindon Airport

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से भरी गई पटना और वाराणसी की उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flights to Patna and Varanasi took off from Hindon Airport
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को वाराणसी और पटना के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई। पहले दिन दोनों शहरों के लिए 338 लोगों ने उड़ान भरी। इसमें पटना के लिए 175 और वाराणसी के लिए 163 यात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी की उड़ान दोपहर 01:35 पर थी लेकिन रूट क्लियरेंस न मिलने से 20 मिनट की देरी से 1:55 पर उड़ान भरी गई। वहीं, पटना के लिए दोपहर 02:25 पर उड़ान भरी गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इन दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू की है। दोनों शहरों के लिए 180 सीटर विमान है। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि लंबे अर्से से लोग हिंडन से पटना एवं वाराणसी के लिए उड़ान शुरू कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पटना की उड़ान से जहां दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले करीब दस लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं वाराणसी की उड़ान शुरू होने से लोगों के लिए तीर्थ नगरी के लिए जाना आसान रहेगा। अब लोग दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने में लगने वाले समय में अब अपने शहर पहुंच जाएंगे। पटना की फ्लाइट दोपहर 01:40 पर हिंडन एयरपोर्ट पर 175 यात्रियों को लेकर उतरी। वहीं इतने ही यात्रियों को लेकर 02:25 पर पटना के लिए उड़ान भरी। वहीं वाराणसी से कुल 118 यात्री हिंडन पर उतरे जबकि 163 यात्रियों ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक मार्च से अब तक कई शहरों के लिए हिंडन से उड़ान शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन से इन शहरों के लिए है उड़ान
किशनगढ़, जयपुर, नांदेड, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा, बंगलूरू, भुवनेश्वर, कोलकाता, चेन्नई, गोवा, वाराणसी, पटना
ऑटो व कैब चालक मांग रहे औने-पौने दाम
हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों से ऑटो व कैब चालक औने-पौने दाम मांग रहे हैं। एयरपोर्ट से मुख्य मार्ग तक भी पब्लिक वाहन न चलने से यहां उतरने वाले लोगों को दोगुना किराया चुकाना पड़ रहा है। वाराणसी से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे शिव कुमार ने बताया कि उन्हें नोएडा जाना है। एयरपोर्ट से नोएडा सेक्टर-18 के लिए कैब बुक कि तो ऑनलाइन किराया 250 रुपये दिखा रहा था। वहीं जब कैब चालक उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उन्हें 800 रुपये किराया बताया। कैब चालक ने उन्हें बताया कि उन्हें दो-दो जगह टैक्स देना पड़ता है जिसका भुगतान यात्री करते हैं। वहीं संजय सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के बाहर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा वाले मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के 50 से 100 रुपये मांगे लेकिन मुख्य मार्ग पास में ही था तो वह पैदल ही चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed