{"_id":"69430640d98de51f3a01646a","slug":"flights-to-chennai-and-patna-cancelled-due-to-fog-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13390-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोहरे के चलते रद रही चेन्नई और पटना की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोहरे के चलते रद रही चेन्नई और पटना की उड़ान
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कोहरे के चलते बुधवार को पटना और चेन्नई की उड़ान रद रही। वहीं अन्य शहरों की उड़ान भी देरी से भरी गई। कोहरे की वजह से उड़ान रद होने और देरी होने पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को इंडिगो की हिंडन से पटना जाने वाली और चेन्नई से हिंडन आने वाली उड़ान रद रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही यात्रियों को उड़ान रद होने की जानकारी दे दी गई थी। इसके साथ ही मुंबई समेत अन्य शहरों की उड़ानें 30-45 मिनट तक की देरी से रवाना हुईं। हिंडन एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि बुधवार को रद होने वाली दोनों शहरों की उड़ान इंडिगो की ही थीं। रद होने की वजह कोहरा बताया गया, वहीं इसकी वजह से कई उड़ान में देरी भी हुईं।