फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights can start from Hindon Airport to eight new cities

अच्छी खबर: हिंडन एयरपोर्ट से आठ नए शहरों के लिए शुरू हो सकती है उड़ान, सभी एयरलाइंस कंपनियों को भेजा प्रस्ताव

Sat, 11 Jan 2025 10:32 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Jan 2025 10:32 PM IST
सार

हिंडन एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव का कहना है कि लीगल समस्याएं खत्म होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों को इसकी जानकारी लिखित जानकारी देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
Flights can start from Hindon Airport to eight new cities
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

नई उड़ान से प्रतिबंध हटने के बाद ही हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन ने जल्द से जल्द उड़ान बढ़ाने की तैयारियां तेज कर दी है। सब ठीक रहा तो इस वर्ष यहां से आठ नए शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। इसके लिए हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों को इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। वहीं, दूसरी ओर कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद कई निजी एयरलाइंस कंपनियों की ओर से उड़ान शुरू करने के लिए स्वयं पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन

पूर्व में तय कोलकाता, बंगलूरू, गोवा और चेन्नई रूट के अलावा हिंडन से मुंबई, लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या के उड़ानों के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। इन रूटों पर ही अगली उड़ानें शुरू हो सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस जिसके द्वारा पिछले साल अगस्त में ही कोलकाता, बंगलूरू, गोवा और चेन्नई की रूट पर उड़ान शुरू करनी थी। इनसे अब दोबारा बात चल रही है। एक दिन पूर्व ही गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने भी इस संबंध में एयरलाइंस कंपनी से बात कर जल्द उड़ान बढ़ाने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव का कहना है कि लीगल समस्याएं खत्म होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों को इसकी जानकारी लिखित जानकारी देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कुछ रूट के लिए आवेदन मुख्यालय में गए भी हैं, लेकिन जब तक कंफर्म नहीं होता है तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। - उमेश यादव, डायरेक्टर, हिंडन एयरपोर्ट

विज्ञापन

बेहतर हुई हैं सुविधाएं
वर्ष 2020 से अब तक एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। एयरपोर्ट पर एयरक्राॅफ्ट खड़ा करने से लेकर अन्य तमाम इक्वीपमेंट्स के लिए जगह मौजूद है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए बेबी केयर रूम व फीडिंग रूप को भी अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed