फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flats were not sold in Mandola...now Housing Development Council will build houses and sell them

Ghaziabad News: मंडोला में फ्लैट नहीं बिके...अब मकान बनाकर बेचेगी आवास विकास परिषद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Flats were not sold in Mandola...now Housing Development Council will build houses and sell them
साहिबाबाद। मंडोला में फ्लैट योजना फ्लॉप होने के बाद आवास विकास परिषद अब भूखंड पर मकान बनाकर बेचेगी। दिवाली पर परिषद अपने सेमी फिनिश्ड भवनों की योजना के लिए पंजीकरण शुरू कराने की तैयारी कर रही है। मंडोला सेक्टर-5 में यह मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद मंडोला के अधिशासी अभियंता फराज असलम ने बताया कि हाल ही में प्लाट के लिए योजना निकाली थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। नई योजना मकान बनाकर देने की है। सेक्टर-5 में अलग-अलग वर्ग मीटर की जमीन पर एक मंजिला मकान बनाकर दिए जाएंगे। योजना की अनुमानित लागत 84 करोड़ 25 लाख रखी गई है।
विज्ञापन




योजना के तहत प्लॉट के चार अलग-अलग वर्ग हैं। इसमें 35 से 95 मीटर तक का कवर्ड एरिया लोगों को मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य एरिया खुला आंगन एवं किचन गार्डन के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति का प्रकार संपत्ति की संख्या अनुमानित मूल्य (लाख में)



वर्ग मीटर में

35/60 52 24.20

36/75 76 28.10

66/112 56 43.50

95/162 42 61.80

पांच वर्ष में पूरी होगी योजना

दिवाली पर पंजीकरण शुरू करने के बाद दिसंबर 2024 तक आवंटन तक कि प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। योजना पर निर्माण कार्य 01 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। जिसे पूरा करने का समय 28 फरवरी 2030 रखा गया है। आवंटियों को पांच वर्ष में पंजीकृत प्लॉट की कीमत अदा करनी होगी। पंजीकरण शुल्क करीब तीन लाख रुपये होंगे। लकी ड्रॉ में नाम आ जाता है कि तो आवंटियों को तिमाही किश्त जमा करनी होगी। ड्रा में नाम न आने पर आवास विकास पंजीकरण शुल्क लौटा देगा।



मंडोला में नहीं बिक पा रहे फ्लैट

आवास विकास परिषद ने 2011 में मंडोला में फ्लैट बनाना शुरू किया था। यहां अभी भी करीब तीन हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं। जिन लोगों ने फ्लैट लिए भी हैं वह यहां नहीं रह रहे हैं। ऐसे में विभाग की यह योजना बस नहीं पा रही है। इसी वर्ष प्लाट स्कीम में लोगों को रुझान देखते हुए विभाग ने अपनी योजना को बसाने के लिए एक मंजिला मकान बनाकर बेचने का फैसला किया। करीब एक वर्ष से इस पर चर्चा चल रही थी, अब इस सेमी फिनिश्ड योजना को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed