{"_id":"69124a8185c3e868d80573f3","slug":"five-people-were-bitten-by-monkeys-in-separate-incidents-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107720-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदंरों ने अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदंरों ने अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को काटा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द में बंदरों का आतंक जारी है। बंदरों ने सीकरी फाटक और सी व डी लाइन कॉलोनी और संतपुरा कॉलोनी में महिला समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।
सीकरी खुर्द मार्ग स्थित डी-लाइन कॉलोनी निवासी प्रमोद यादव एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह के समय घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके चेहरे को बुरी तरह नोचा है। लहूलुहान प्रमोद यादव को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें नगर के निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीकरी खुर्द और उसके पास की कॉलोनियों में रहने वाले दूधिया राजू व दिनेश और आदेश पर बंदराें ने हमला किया। दूधिया राजू ने लोहे के डिब्बा से बंदर का मुकाबला किया और किसी तरह उसे खदेड़ा। नगर की संतपुरा कॉलोनी में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला कुसुम देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों नेे कुसुम देवी के चेहरे और हाथ पर काटकर गहरे घाव कर दिए। नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों में दहशत है। नगरवासी काफी समय से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। मगर समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।