{"_id":"69792676c7a7913b42070f85","slug":"five-people-were-accused-of-shooting-a-woman-over-an-old-rivalry-an-fir-was-lodged-against-them-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14934-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में महिला को गोली मारने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में महिला को गोली मारने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के लालबाग कॉलोनी निवासी संजना उर्फ संजू को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें लालबाग कॉलोनी के ही रहने वाले गगन, अभि और सुरेश को नामजद किया गया है। महिला के पति हरिशंकर ने तीनों पर वर्ष 2025 में हुए विवाद के बाद रंजिश के कारण गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने 26 जनवरी की रात मामला दर्ज किया।
पुलिस को दी तहरीर में हरिशंकर ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गगन, अभि और सुरेश के साथ वर्ष 2025 में होली के दिन विवाद हो गया था। तभी से आरोपी रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मार्ग में अकेले मिलने पर पत्नी से बदसलूकी भी की थी। 30 दिसंबर को पार्क में टहलते समय दो बाइक सवारों ने पत्नी की रेकी भी की थी और इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की। 25 जनवरी की रात बाजार से घर लौटते समय आरोपियों ने पत्नी पर गोली चला दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।