{"_id":"68cc55abcb805f01260e2f67","slug":"five-people-have-been-booked-for-firing-on-a-youth-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107232-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव सीकरी खुर्द में बुधवार रात कुत्ता घुमाने के दौरान युवक अंकित कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर आरोपी घर से फरार मिलें।
गांव सीकरी खुर्द निवासी अंकित कुमार बुधवार रात करीब नौ बजे कुत्ता घुमा रहे थे। इसी बीच कार और बाइक सवार हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के अनुसार क्रिकेट खेल के दौरान अंकित कुमार का आरोपियों से विवाद हुआ था। खेल के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की बात सामने आई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार आदी तनिष्क, रितिक और मोहित निवासी सीकरी खुर्द व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।