{"_id":"60a112a4e490237920039415","slug":"five-more-cases-of-black-fungus-were-reported-total-number-of-patients-was-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : काला फंगस के पांच और मामले आए सामने, कुल मरीजों की संख्या हुई 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : काला फंगस के पांच और मामले आए सामने, कुल मरीजों की संख्या हुई 11
Sun, 16 May 2021 06:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 06:10 PM IST
सार
पांच मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है, जबकि लोनी में मिले एक मरीज ने दिल्ली रेफर करा लिया था। रविवार को भर्ती पांच मरीजों में एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि चार गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
black fungus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण से निजात मिलने के बाद ब्लैक फंगस डायबिटीज के मरीजों के लिए आफत बन रहा है। काला फंगस की चपेट में आने वाले पांच नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही अब तक मरीजों की संख्या 11 हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, पांच मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है, जबकि लोनी में मिले एक मरीज ने दिल्ली रेफर करा लिया था। रविवार को भर्ती पांच मरीजों में एक दिल्ली का रहने वाला है, जबकि चार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि मरीजों का इलाज शुरू है, लेकिन इलाज में प्रयोग किया जाने वाले इंजेक्शन की बाजार में किल्लत हो रही है।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डॉ एनके गुप्ता का कहना है कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शासन काला फंगस के इलाज और जांच के लिए गाइडलाइन जारी कर चुका है।
विज्ञापन