फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five months pregnant woman living in live in in Bulandshahr expressed fear of murder to her family

लिव इन में रह रही युवती का दर्द: 'मैं पांच महीने की गर्भवती... परिजन हमारी लेना चाहते हैं जान', बताई यह वजह

Mon, 24 Feb 2025 04:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने आरोपी परिजनों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता के परिजन ने उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Five months pregnant woman living in live in in Bulandshahr expressed fear of murder to her family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

अनुसूचित वर्ग के अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही युवती पांच महीने की गर्भवती है। बीते दिनों पीड़िता के दादा ने उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ पीड़िता को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोप है कि पीड़िता व उसके लिव इन पार्टनर की आरोपी परिजन हत्या करना चाहते हैं। मामले में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बालिग है। वह बीते काफी वक्त से ककोड़ के गांव शेरपुर के अनुसूचित जाति के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता का कहना है कि वह सामान्य वर्ग से है, जबकि उसके साथ रहने वाला युवक अनुसूचित वर्ग से है। पीड़िता के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन पीड़िता व उसके साथ लिव इन में रहने वाले युवक की हत्या करना चाहते हैं। उसके दादा द्वारा एक फर्जी मुकदमा भी थाना ककोड़ पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार वाले अब किसी भी तरह उसके लिव इन पार्टनर को फर्जी मुकदमें में जेल भिजवाना चाह रहे हैं। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को भी अपने साथ ले जाएंगे और हत्या कर देंगे। पीड़िता ने मामले में जानमाल की सुरक्षा और अपने कागजात दिलाए जाने की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed