{"_id":"6a46ca42f4340cffb00d9d00","slug":"five-kilometer-long-traffic-jam-on-the-delhi-meerut-route-due-to-the-uptet-exam-police-arrangements-fail-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110052-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपी टेट परीक्षा के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा पांच किमी लंबा जाम, पुलिस के इंतजाम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपी टेट परीक्षा के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा पांच किमी लंबा जाम, पुलिस के इंतजाम फेल
विज्ञापन
मोदीनगर। यूपी टेट परीक्षा के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। पांच किलोमीटर लंबे जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात नियंत्रित करने के पुलिस के इंतजाम नाकाम साबित हुए।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी टेट परीक्षा केंद्र दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में बनाया गया है। यहां बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार तीन दिन परीक्षा होनी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे से केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों ने अपने वाहन दिल्ली-मेरठ मार्ग के दोनों तरफ बेतरतीब पार्क कर दिए।
सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने लगा। देखते ही देखते वाहनों की कतार एक तरफ गंदा नाला तो दूसरी तरफ मोदी मंदिर पार कर गई। जाम में हजारों वाहनों के पहिए थम गए। जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। स्थानीय लोगों और दोपहिया चालकों का निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला शाम तक जारी रहा। केंद्र पर शुक्रवार और शनिवार को भी परीक्षा होगी। अगर पुलिस ने प्रभावी योजना नहीं बनाई तो लोगों को दोनों दिन जाम से जूझना पड़ सकता है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।