फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five High-Mast Lights Installed in Ward-79; Relief from Darkness

Ghaziabad News: वार्ड-79 में लगाई गई पांच हाईमास्ट, अंधेरे से मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five High-Mast Lights Installed in Ward-79; Relief from Darkness
इंदिरापुरम। वार्ड-79 में मंगलवार को पांच हाईमास्ट लाइटें का उदघाटन पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अभय खंड, ज्ञान खंड और न्याय खंड में कई स्थानों पर अंधेरा होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। खासकर न्याय खंड-1 स्थित सुभाष पार्क के सामने, अभय खंड-3 के रिटेलेक्स कॉम्प्लेक्स के पीछे, ज्ञान खंड-1 के पीपल चौक, विधायक कॉलोनी के पार्क और अभय खंड डिवाइन सी ब्लॉक के पास अंधेरा बना रहता था। यहां से निकलने वाले लोग डरते थे, लेकिन अब समस्या दूर हो गई है।निवासी सुरेंद्र नेगी का कहना है कि अंधेरे के चलते इन स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही थीं। हाईमास्ट लाइटें लगने से इन क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली है। उद्घाटन के दौरान दिनेश जुयाल, सुरेन्द्र नेगी, हरपाल बुटोला, अनुपम शुक्ला और नंदकिशोर सरदार सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed