{"_id":"66cc6a98b8246cf1ba05ab82","slug":"five-arrested-including-national-president-of-bku-all-india-in-pipe-theft-case-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: पाइप चोरी के मामले में भाकियू ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: पाइप चोरी के मामले में भाकियू ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Mon, 26 Aug 2024 05:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:14 PM IST
सार
आरोपियों ने चोला क्षेत्र के गांव बंचावली से हर घर पेयजल योजना के पाइप चोरी किए थे। पुलिस ने मामले में भाकियू ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फैक्टरी से चोरी के पाइप बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर घर पेयजल योजना के तहत गांवों में बिछाई जा रही पाइप लाइन चोरी करने के मामले में पुलिस ने भाकियू ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोला क्षेत्र के गांव बंचावली से तीन दिन पूर्व चोरी हुए पेयजल योजना के करीब दो लाख रुपये कीमत के पाइप को सिकंदराबाद, चोला पुलिस ने कांवरा रोड स्थित किसान यूनियन नेता की फैक्टरी से बरामद कर लिया। पुलिस ने किसान यूनियन नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जनपद अमेठी निवासी प्रोजेक्ट मैनेजर अमरेश कुमार ने चोला थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव बंचावली में कोनार्क एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चोला क्षेत्र के गांव बंचावली में पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है। गांव में पाइप के बंडल रखे हुए थे। शनिवार की रात में चोरों द्वारा करीब दो लाख रुपये कीमत के तीन बंडल पाइप चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
रविवार की रात में सिकंदराबाद, चोला पुलिस ने सूचना के आधार पर गुलावठी रोड निवासी भारतीय किसान यूनियन ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आबिद अली की कांवरा रोड स्थित फैक्टरी से पाइप बरामद कर लिए। मामले में पुलिस ने कुंवर आबिद के अलावा गांव हरचंदपुर कोतवाली नगर निवासी पिंकी, गांव ततारपुर निवासी राहुल, गांव कलौंदा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी सगीर, सिकंदराबाद के छासियावाडा निवासी अब्दुल कदीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी किए गए पाइप के बंडल, घटना में प्रयुक्त मिनी टेंपो, 14 सौ रुपये की नकदी बरामद की गई। पूछाताछ के बाद गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन