फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First semester students will fill the examination form from today.

Ghaziabad News: पहले सेमेस्टर के छात्र आज से भरेंगे परीक्षा फॉर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
First semester students will fill the examination form from today.
गाजियाबाद। सीसीएसयू के स्नातक पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा के फॉर्म आज से भरे जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने इसको लेकर मंगलवार को जानकारी साझा की। कॉलेजों को भी कहा कि वह छात्रों को व्यापक स्तर पर इसकी जानकारी दें। ताकि कोई छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले सेमेस्टर के सभी छात्र समर्थ पोर्टल के जरिये ही परीक्षा फॉर्म भरेंगे। 23 दिसंबर तक वह फीस जमा करेंगे और 24 तक सत्यापन कराने के बाद 26 दिसंबर तक कॉलेजों को नॉमिनल रोल के साथ परीक्षा फार्म को यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में जमा करना होगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के जरिये ही भरे जाएंगे। इसलिए किसी भी छात्र को अंतिम तारीख निकलने के बाद फार्म भरवाया जाना संभव नहीं होगा। छात्रों को अपने एनरोलमेंट के जरिये यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। वहां पर मिलने वाले विकल्पों में सही जानकारी भरने के साथ ही परीक्षा फार्म भरा जाएगा। परीक्षा फार्म के साथ सभी सत्यापित अभिलेख प्रस्तुत करना जरूरी होगा। इसलिए छात्रों से अपील है कि वह परीक्षा फार्म भरने से पहले पोर्टल पर फार्म भरने, सत्यापित करने और ईमेल मोबाइल, नंबर को अपडेट करने का प्रारूप देखने के बाद ही फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रद की गई आज होने वाली परीक्षाएं : प्रोफेशनल व परंपरागत पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की आज होने वाली समस्त परीक्षाओं को यूनिवर्सिटी ने रद कर दिया। रद रहने वाली सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर 12 जनवरी को यथावत समय और पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने परीक्षा रद करने का कारण स्पष्ट नहीं किया। कॉलेजों की ओर से भी इसकी जानकारी छात्रों को भेजी जा रही है।

शोध छात्रों के साक्षात्कार का परिणाम जारी, 29 तक जमा होंगे प्रपत्र
रक्षा अध्ययन के पीएचडी छात्रों के साक्षात्कार का परिणाम यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया। पीएचडी के लिए योग्य छात्रों को 29 दिसंबर तक अपने शैक्षिक समेत अन्य प्रमाणपत्रों को यूनिवर्सिटी के शोध विभाग में जमा करना होगा। इन छात्रों को 25 हजार रुपये शुल्क भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed