फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First rapid rail reached Duhai depot main trial run will start from August

Rapid Rail: दुहाई डिपो पहुंची पहली रैपिड रेल, अगस्त से शुरू होगा मुख्य ट्रायल रन 

Mon, 13 Jun 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 04:30 AM IST
सार

सभी रैपिड रेल कोच को छह बड़े ट्रेलरों पर कड़ी सुरक्षा में लाया गया। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के कोच के दुहाई डिपो के अंदर लाने के बाद तकनीकी संबंधी ट्रायल के लिए सावधानी पूर्वक ट्रैक पर उतारने और जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
First rapid rail reached Duhai depot main trial run will start from August
रैपिड रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात के सांवली प्लांट से एक जून को ट्रेलर पर सवार होकर चली छह कोच वाली पहली रैपिड रेल चार राज्यों का सफर करते हुए रविवार को दुहाई पहुंच गई। दुहाई डिपो से ही अगस्त से इसका ट्रायल रन किया जाएगा। इसके लिए ट्रैक बिछाने से लेकर बिजली के इंतजाम तक की तैयारियां कर ली गई हैं। ट्रायल तीन चरणों में होगा। इसके बाद मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिकता खंड में लोग इसकी सवारी कर सकेंगे।

विज्ञापन


फिलहाल सभी कोच ट्रेलर पर रखे हैं। ट्रेलर को ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे की साइड में खड़ा किया गया है। सोमवार को ट्रेलर से कोच उतारे जाएंगे। इसके बाद इन्हें जोड़ा जाएगा और इनसे पर्दा उठाया जाएगा। रैपिड रेल के कोच गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के विभिन्न शहरों से होते हुए आए हैं। 
विज्ञापन


यूपी में ईस्टर्न पेरिफेरल से गौतमबुद्धनगर होते हुए गाजियाबाद के दुहाई में पहुंचे है। सभी रैपिड रेल कोच को छह बड़े ट्रेलरों पर कड़ी सुरक्षा में लाया गया। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के कोच के दुहाई डिपो के अंदर लाने के बाद तकनीकी संबंधी ट्रायल के लिए सावधानी पूर्वक ट्रैक पर उतारने और जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी से अधिक सुविधाएं
रैपिड रेल के मॉडल कोच में यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से अधिक सुविधाएं हासिल होंगी। छह कोच की ट्रेन में चार कोच स्टैंडर्ड श्रेणी, एक कोच महिला और एक कोच प्रीमियम क्लास का होगा। स्टैंडर्ड कोच में एक ओर रेल से बाहर आने के लिए तीन दरवाजे तो प्रीमियम कोच में दो दरवाजे होंगे। प्रीमियम कोच का किराया स्टैंडर्ड से अधिक होगा। आपात स्थिति में रेल का इस्तेमाल ग्रीन कॉरिडोर की तरह हो सकेगा। 


हर छह माह में खुलेगा 20 किमी का भाग
सबसे पहले गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल दौड़ेगी। मार्च 2023 में साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता खंड में रैपिड रेल दौड़ने लगेगी। इसके बाद एनसीआरटीसी की योजना हर छह माह में आगामी 20 किमी के सेक्शन को खोलने की है। ऐसे में पहले खंड के बाद दुहाई से मेरठ दक्षिण तक अक्तूबर 2023 में दूसरा सेक्शन खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed