{"_id":"68f92f00e3770d0b370dd459","slug":"first-he-hit-the-car-then-he-was-beaten-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-745815-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पहले कार में टक्कर मारी, फिर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पहले कार में टक्कर मारी, फिर पीटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में गुलधर रैपिड स्टेशन के पास कार से टक्कर मारने के बाद युवकों को लाठी डंडों से पीटने की घटना सामने आई है। इस मामले में नंगला मोहनपुर निवासी रिषिपाल ने नंदग्राम थाने में कपिल, तुषार, रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
रिषिपाल ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात उनका बेटा रवि और भतीजा विशाल गांव से मोदीनगर जा रहे थे। उनको गुलधर रैपिड स्टेशन की पार्किंग में कार खड़ी करनी थी। इसके बाद उनको रैपिड रेल से मोदीनगर के लिए रवाना होना था। वह जैसे ही पार्किंग में कार खड़ी करने लगे तो उनकी कार में जान बूछकर टक्कर मारी गई। जब उन्होंने इस संबंध में कार सवारों से पूछा तो वह गाली देने लगे। आरोपियों को उनको लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। रवि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पार्किंग में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-