{"_id":"5d9e326e8ebc3e93a230d6b1","slug":"first-flight-will-fly-for-pithauragrah-from-hindon-shahibabad-news-gbd1861468182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से उड़ान, डीएम ने हिंडन एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से उड़ान, डीएम ने हिंडन एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा
Thu, 10 Oct 2019 07:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
hindon airport
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन एयरपोर्ट से 11 अक्तूबर से उड़ान शुरू होगी। गाजियाबाद से पहली उड़ान पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे होगी। नवंबर में शिमला के लिए उड़ान शुरू होगी। बुधवार को डीएम डॉ. अजेय शंकर पांडेय ने एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारी और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर और हेरिटेज एविएशन के सीईओ से व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जब तक पुलिस चौकी नहीं बनती तब तक के लिए यहां पुलिस बूथ बनाने का निर्देश सीओ साहिबाबाद को दिया गया है। सीओ डा. राकेश मिश्रा का कहना है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 55 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा पुलिस बूथ के अलावा एप्रोच रोड को लेकर किसानों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर बारिश व अन्य तरह का पानी जमा न हो इसके लिए डीएम ने नगर आयुक्त को एयरपोर्ट के बाहर नाला बनाने को कहा है। एयरपोर्ट के बाहर पार्क निर्माण बनाने को कहा है। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के बाहर जाम न लगे इसके लिए सिग्नल लगाए जाएंगे और सिविल डिफेंस के वार्डन की ड्यूटी भी रहेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त दिनेश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने डीएम से मांगी एंबुलेंस की सुविधा
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से एयरपोर्ट डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट पर एंबुलेंस मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के लिए आने वाले सवारी व अन्य लोगों को कभी भी चिकित्सा की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में प्रतिदिन उड़ान के दौरान एंबुलेंस सुविधा मांग की है। परिसर में हरियाली करने और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। एंबुलेंस के साथ ही एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ की भी मांग की है। इनमें एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी।
नगर निगम ने ली सफाई और बागवानी की जिम्मेदारी
हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए कल से उड़ान शुरू हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज कर दी गई है। एयरपोर्ट पर कैफेटेरिया एरिया में काउंटर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सीटिंग अरेंजमेंट के लिए कुर्सियों को ठीक किया जा रहा था। वहीं पार्क में भी साफ-सफाई में कर्मचारी जुटे हैं। एयरपोर्ट के अंदर के कैंपस और बाहरी एरिया को साफ करने की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। एयरपोर्ट ग्रीन साइट पर अत्यधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
26 अक्तूबर तक एडवांस बुकिंग
11 अक्तूबर दोपहर 12:30 बजे पिथौरागढ़ से नौ सीटर विमान हिंडन सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट पहुंचेगा। एक बजे गाजियाबाद से पहली उड़ान पिथौरागढ़ के लिए शुरू होगी। हिंडन से पिथौरागढ़ का किराया 2270 रुपये और पिथौरागढ़ से हिंडन तक का किराया 2470 रुपये है। गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए 26 अक्तूबर तक करीब 90 प्रतिशत सीट फुल हो गई हैं। नवंबर में शिमला तक उड़ान शुरू होने की संभावना है।