फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   first day of the week, electricity and water to people Trse

सप्ताह के पहले दिन बिजली-पानी को तरसे लोग

Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
first day of the week, electricity and water to people Trse
electricity - फोटो : अमर उजाला

टीएचए के लोगों का सप्ताह का पहला दिन परेशानी भरा रहा। सोमवार को उन्हें बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर तक लोग बिजली की समस्या से परेशान रहे और सुबह पानी भी नहीं भर सके। 33केवीए की नई लाइन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है, इससे शट डाउन लिया गया था।

विज्ञापन


महाराजपुर से यूरो पार्क तक एलएंडटी कंपनी ने कुछ दिन पहले नई लाइन बिछाई थी। कुछ काम बाकी रह गया था, जिसे पूरा करने के लिए सोमवार को सुबह सात बजे महाराजपुर सब स्टेशन से शटडाउन लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वसुंधरा सेक्टर-10, 16 और 19 में सप्लाई बंद हो गई। दोपहर करीब एक बजे तक काम करने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि एलएंडटी कंपनी नई लाइन पर काम कर रही है। मंगलवार को भी लाइन पर काम चलेगा, जिसके लिए शट डाउन लिया जाएगा।  इस दौरान भी बिजली की दिक्कत रहेगी।

- पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा
टीएचए की कालोनियों में सुबह छह से आठ बजे तक पानी की सप्लाई होती है। सुबह सात बजे शटडाउन लेने से वसुंधरा के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। सुबह एक घंटा पानी मिला और फिर मोटर नहीं चल सकी। जो लोग देर से उठे, उन्हें पानी मिला ही नहीं।

मोटर नहीं चला सके और ऊपर की मंजिलों में पानी नहीं पहुंच सका। पानी का इंतजाम करने में लोगों को समय लगा और नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के लिए घर से निकलने में देरी हुई।

- इसलिए है लाइन पर काम की जरूरत
महाराजपुर 220केवीए सबस्टेशन से वसुंधरा सेक्टर-16 और 19 को बिजली मिलती है। एक ही लाइन से दोनों सबस्टेशन को सप्लाई होती है। जब भी लाइन में फॉल्ट आता है, तो दोनों सबस्टेशन में सप्लाई प्रभावित हो जाती है।

इसलिए दोनों सबस्टेशन के लिए लाइनों को अलग किया जा रहा है, जिसके लिए नई लाइन बिछाई जा रही है। काम पूरा होने पर अगर एक लाइन में फॉल्ट आएगा तो दूसरा सब स्टेशन प्रभावित नहीं होगा और चालू रहेगा।

- ओवरलोडिंग और लोकल फॉल्ट ने छुड़ाए पसीने
साहिबाबाद। टीएचए की अन्य कालोनियों में भी बिजली की समस्या ने परेशान किया। ओवरलोडिंग और लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली गुल रही। साथ ही कई कालोनियों में बिजली की आंख मिचौली से लोग दिनभर परेशान रहे।

वैशाली सेक्टर-तीन स्थित सबस्टेशन पर लोकल फॉल्ट की वजह से तीन घंटे बिजली गुल रही। मोहन नगर स्थित 132केवी सबस्टेशन में भी लोकल फॉल्ट आ गया। इसवजह से मोहन नगर, आनंद औद्योगिक क्षेत्र, पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन, श्यामपार्क मेन और एक्सटेंशन में बिजली कटौती की गई।

 अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद सबस्टेशन पर मेंटेनेंस की वजह से डेढ़ घंटे की बिजली कटौती की गई। शालीमार गार्डन में ओवरलोडिंग की वजह से दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। दिन में करीब पांच से छह घंटे की कटौती रही।  


- मुरादनगर से लिया गया एक घंटे का शटडाउन
गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने के साथ ही मुरादनगर से भी बिजली कटौती शुरू हो गई है। सोमवार को दोपहर साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक मुरादनगर से एक घंटे का शटडाउन लिया गया।

इस वजह से टीएचए की वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, डेल्टा कालोनी, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर लाजतपत नगर आदि कालोनियों को बिजली नहीं मिली।

- बोले लोग
असमय बिजली कटौती की जा रही है। सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रही। इसके साथ दिन में बिजली आती और जाती रही।
 - मुकुल, वसुंधरा
 -- दिन में छह से सात घंटे की कटौती हो रही है। लोकल फॉल्ट आ रहे हैं, जिसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
 - डीपी गौड़, वसुंधरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed