फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First 1200 rupees came in the account, after that 8.93 lakhs were lost

Ghaziabad News: पहले खाते में आए 1200 रुपये इसके बाद गंवा दिए 8.93 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
First 1200 rupees came in the account, after that 8.93 lakhs were lost
गाजियाबाद।
विज्ञापन

घर बैठे कमाई के लालच में अफजलपुर के सुनीष बंसल को शातिरों ने 8.93 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए एक टास्क पूरा करने के बदले उनके खाते में सबसे पहले 1200 रुपये भेजे। लालच में आकर उन्होंने अपने खाते में जमा पूरी रकम गंवा दी।
उन्होंने साइबर थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने खाते में जमा रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुनीष बंसल ने बताया कि तीन मार्च को उनके वाटसएप पर एक मैसेज आया था। उसका लिंक खोला तो उसमें घर बैठे कमाई होने की बात लिखी थी। उन्होंने आगे की प्रक्रिया पूरी की तो वह एक ग्रुप में जुड़ गए। उनके संपर्क में आए शातिर ने उनको बताया कि उनको एक टास्क पूरा करने पर 1200 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

दिया गया एक टास्क उन्होंने पूरा किया तो उनको 1200 रुपये मिले। इसके बाद उनसे ठगों ने कहा कि यदि वह इसमें निवेश करके टास्क पूरा करेंगे तो उनको चार गुना पैसा मिलेगा। उनकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने दिए गए खातों में 8.93 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जो एप उनको डाउनलोड कराए गए थे, उनमें रकम बढ़ी हुई भी दिख रही थी, लेकिन वह रकम नहीं निकाल पा रहे थे। इसके बारे में बात करने पर ठगों ने कहा कि उनको और पैसा ट्रांसफर करना होगा, लेकिन उनके पास और पैसा नहीं था। जब ठगों को लगा कि उनको और पैसा मिलने वाला नहीं है तो ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि जिन खातों में रकम जमा की गई, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed