{"_id":"697d0ab8d5d1591e71060464","slug":"firing-at-1130-pm-after-a-liquor-party-at-the-businessmans-house-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1038-813779-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर शराब पार्टी के बाद रात 11:30 बजे फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर शराब पार्टी के बाद रात 11:30 बजे फायरिंग
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरम में कारोबारी के घर पर शराब पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। आरोपी पक्ष दो फायर करके भाग गया। जबकि उसके जवाब में गोविंदपुरम में रहने वाले कारोबारी ने भी दो हवाई फायर किए।
एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे गोविंदपुरम में फायरिंग होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस को गोविंदपुरम निवासी कारोबारी गौरव गोयल सड़क पर लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर मिले।
गौरव गोयल ने बताया कि उनके पास रात 10 बजे उनका दोस्त हर्ष अपने तीन साथियों के साथ आया था। सभी ने मिलकर घर में ही शराब पार्टी की। इस दौरान गौरव गोयल और हर्ष की बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि हर्ष के साथियों ने गाली गलौज करके हवाई फायरिंग कर दी और तीनों कार लेकर भाग गए। इसके विरोध में गौरव गोयल ने भी घर के बाहर आकर दो राउंड फायर किए। एसीपी ने बताया कि नशे की हालत में गौरव गोयल कुछ नहीं बता पा रहे हैं, उनका मेडिकल कराया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं अभी तक दोनों पक्षों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। फायरिंग होने की पुष्टि हुई है।