{"_id":"6af21753d483e67ad90e5446","slug":"fireworks-take-a-toll-on-health-over-a-hundred-patients-arrive-at-hospitals-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018700-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आतिशबाजी ने बिगाड़ी सेहत, अस्पतालों में पहुंचे सौ से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आतिशबाजी ने बिगाड़ी सेहत, अस्पतालों में पहुंचे सौ से अधिक मरीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली पर आतिशबाजी का शौक इस बार भी कई लोगों की सेहत पर भारी पड़ा। पटाखे जलाने के दौरान हुई लापरवाही से जहां 85 लोग झुलसकर अस्पताल पहुंचे, वहीं आतिशबाजी के धुएं और बढ़ते वायु प्रदूषण ने सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक सरकारी और निजी अस्पतालों में सौ से अधिक मरीजों को उपचार की जरूरत पड़ी। कई लोगों को आंखों में जलन, त्वचा में एलर्जी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। चिकित्सकों के अनुसार पटाखों की तेज आवाज से कुछ मरीजों का रक्तचाप भी बढ़ गया। वहीं, एमएमजी में सांस के 19 मरीज पहुंचे। इसमें 7 को भर्ती करने की जरूरत पड़ी। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान सबसे अधिक बच्चे और युवा हादसों का शिकार हुए। पटाखे हाथ में फूटने और चिंगारी लगने से कई लोगों के हाथ और आंखें झुलस गईं। जिले के एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल में पटाखों से घायल 22 लोग उपचार के लिए पहुंचे। इनमें तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ा। मामूली रूप से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया।
संयुक्त जिला अस्पताल में संजयनगर निवासी जयंत पटाखा जलाते समय हाथ में चोट लगने के बाद इमरजेंसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार कर छुट्टी दे दी। इसी तरह अनंत भी पटाखे जलाते समय झुलस गए। अस्पताल में कुल सात घायल पहुंचे। वहीं एमएमजी अस्पताल में संजय कॉलोनी अर्थला निवासी विजय कुमार रात करीब नौ बजे दायां हाथ झुलसने पर पहुंचे। गोविंदपुरी निवासी नितैश शर्मा भी पटाखे से घायल होने पर इमरजेंसी में आए।
विज्ञापन
घूकना निवासी सत्यम की आंख पटाखे जलाते समय झुलस गई। उन्हें भी इमरजेंसी में उपचार दिया गया। विजयनगर निवासी शरद और आंबेडकर नगर निवासी विक्की भी आतिशबाजी के दौरान घायल हुए। विक्की की बायीं आंख पटाखे की चपेट में आने से झुलस गई। सभी घायलों को आवश्यक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी
दीपावली के बाद पटाखों से निकले धुएं और बारूद के महीन कणों ने लोगों की सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ा दीं। सरकारी अस्पतालों के साथ सीएचसी और पीएचसी में भी खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी एलर्जी के मरीज पहुंचे।
संयुक्त अस्पताल में सांस लेने में परेशानी के पांच मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें नानक (45) भी शामिल हैं। गोविंदपुरम निवासी रेखा को सांस लेने में दिक्कत होने पर सुबह करीब छह बजे अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। सांस संबंधी परेशानी के कारण रात में सात मरीजों को भर्ती करना पड़ा। हालत में सुधार होने पर सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
सुबह की सैर से बचें अस्थमा और हृदय रोगी
सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि दीपावली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अस्थमा, हृदय रोग से पीड़ित मरीजों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे लोग सुबह की सैर पर जाने से बचें और जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहें। बाहर निकलना जरूरी होने पर मास्क का इस्तेमाल करें। बच्चों को प्रदूषित वातावरण में खेलने से रोकें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।
चिकित्सकों और दवाओं की थी अतिरिक्त व्यवस्था
सीएमओ ने बताया कि दीपावली को देखते हुए जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों तथा दवाओं की व्यवस्था की गई थी। सोमवार को अवकाश के कारण ओपीडी आधे दिन संचालित हुई, ऐसे में इमरजेंसी में मरीजों का दबाव अधिक रहा। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया था और मरीजों को पहुंचते ही उपचार उपलब्ध कराया गया। किसी भी आपात स्थिति में लोग 108 एंबुलेंस सेवा या नजदीकी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।