फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firecrackers being made on contract around Loni

Ghaziabad News: लोनी के आसपास ठेके पर बन रहे पटाखे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers being made on contract around Loni
साहिबाबाद। पटाखे और रबड़ी के लिए जाने वाले फर्रुखनगर में रोक के बाद पटाखे बनाने का कारोबार लोनी और आसपास के इलाकों में चोरी छिपे चल रहा है। लोनी के रूपनगर में शनिवार को धमाके साथ जमींदोज हुए दो मंजिला मकान में पटाखे बनाने के खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन

टीला मोड़ निवासी राजू ने बताया कि पटाखे निर्माण और बिक्री पर एनजीटी की रोक से पहले कई दशकों तक फर्रुखनगर इलाके में पटाखे बनाने का काम होता था। पटाखे बनाने के काम की बारीकी जानने वालों का रोजगार प्रभावित हुआ। इस कारण कारीगर लोनी और आसपास के इलाकों में धीरे-धीरे पलायन कर गए। यह काम रूपनगर, गढ़ी, अशोक विहार, पसौंडा जैसी कच्ची कॉलोनियों में हो रहा है। यहां पर किराये के मकानों में ठेकेदार से जुड़कर चोरी छिपे काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके में पटाखे बनाने का काम पुश्तैनी होने के कारण कारीगर तकनीक और मिश्रण बनाने की कला को जानते हैं। पटाखे के किस उत्पाद में कितना मिश्रण लगेगा। यहां के कारीगरों को इसका अनुपात का पूरी तरह से पता है। कच्ची कॉलोनियों में सस्ता श्रम मिलने के कारण फायदा होता है। इस कारण चोरी छिपे ही काम को किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली मोहल्लों में बिक रहे सुतली व गत्ते
फर्रुखनगर समेत कई इलाकों में सुतली व गत्ते का काम खुलेआम चल रहा है। इस कच्चे माल का उपयोग पटाखे बनाने में होता है। वहीं जानकारों की माने तो पटाखे बनाने का बड़े स्तर पर काम करने वाले दिल्ली से बारूद को मंगाते हैं। उसके बाद छोटे-छोटे स्तर पर काम करने वालों को बारूद की आपूर्ति की जाती है। यह काम ठेकेदारों के माध्यम से होता है।
इन उत्पादों को बनाने में माहिर
स्काई शॉट
रॉकेट
सामान्य धमाका
लाल धमाका
सुतली बम
चरखी
फुलझड़ी व फुर्री

कब-कब हुए हादसे
- 05 जुलाई 2020 को मोदीनगर के पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत व चार घायल हुए।
- 15 जून 2019 में गाजियाबाद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से एक की मौत व एक घायल
-27 अक्तूबर 2018 को लोनी के गढ़ी में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग पर दस दमकल गाड़ियों ने काबू पाया।
- 28 अप्रैल 2017 में फर्रुखनगर में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में विस्फोट से चार लोगों की मौत।
- 28 अक्तूबर 2016 को फर्रुखनगर में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत व दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed