फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out on the third floor of Municipal Corporation, files and computers burnt

Ghaziabad News: नगर निगम की तीसरी मंजिल पर लगी आग, फाइलें-कंप्यूटर जले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of Municipal Corporation, files and computers burnt
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय के तीसरी मंजिल पर निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से निर्माण विभाग की 10 से अधिक फाइलें और कंप्यूटर जल गए। आग की वजह स्टेब्लाइजर के तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। वहीं, पूर्व पार्षद जाकिर सैफी ने अग्निकांड की घटना की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम तीन दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी होने पर अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता निर्माण फरीद जैदी, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, उद्यान प्रभारी डाॅ. अनुज मौके पर पहुंच गए। तीसरे तल पर निर्माण विभाग का दफ्तर है। सुबह करीब साढ़े सात बजे कमांड सेंटर पर मौजूद कर्मचारी ने तीसरी मंजिल पर धुआं देखा तो उन्होंने नजारत विभाग के विनोद त्यागी और अधिकारियों को सूचना दी। उद्यान प्रभारी डाॅ. अनुज ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। 15 मिनट में घंटाघर कोतवाली से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए निगम के कर्मचारी भी जुट गए। धुआं पूरे तीसरे तल पर भर गया। पास में चार-पांच कार्यालयों में धुआं भर गया। अधिशासी अभियंता के बगल में सहायक अभियंता के कक्ष में भी आग पहुंच गई। यहां भी फाइलें और फर्नीचर जल गए। धुआं बाहर निकल जाए इसके लिए खिड़की का कांच तोड़ने में एक कर्मचारी के अंगूठे में चोट लग गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी में अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, जलकल विभाग के सहायक अभियंता आश कुमार शामिल हैं। कमेटी को पांच दिन में रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
25 साल पुरानी है वायरिंग
नगर निगम मुख्यालय की वायरिंग 25 साल पुरानी है। गर्मी में लोड बढ़ने पर अक्सर शाॅर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। वायरिंग काफी जर्जर हो गई हैं। हर कमरे में एसी लगा है। कहीं न कहीं जर्जर वायरिंग भी घटना का कारण है। नजारत प्रभारी डाॅ. अनुज सिंह का कहना है कि बिल्डिंग में नवीनीकरण का काम चल रहा है। पहली मंजिल से शुरू कराया गया है। तीन साल पहले मुख्यालय परिसर में लगे मेन स्विच बोर्ड और पैनल में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
---
नहीं बजे एक भी फायर अलार्म
नगर निगम मुख्यालय पांच मंजिल का है। सभी मंजिल पर फायर अलार्म लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने के बाद फायर अलार्म का बटन दबाया गया लेकिन काम नहीं किया। बिल्डिंग में लगे पांच अग्निशमन सिलिंडरों से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल की गाड़ियों के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यहां तक आग पर काबू पाने के लिए लगी पाइप भी मौके पर काम नहीं कर सकी।
कोट
घटना की जांच कराई जा रही है। आग कैसे लगी, कौन-कौन सी फाइलें जली हैं, इसकी जांच करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। पूरी बिल्डिंग में नए सिरे से वायरिंग कराई जाएगी। - विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed