{"_id":"66f0c917bbf3410620057364","slug":"fire-broke-out-in-warehouse-eight-people-evacuated-safely-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-112168-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोदाम में लगी आग, आठ लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोदाम में लगी आग, आठ लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड एक में रविवार रात दो मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में बने इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में ही धुआं बिल्डिंग के अंदर से फ्लैट में भर गया। वहां चार परिवारों के आठ लोग सांस लेने में दिक्कत की वजह से फंस गए। सभी बाहर निकलने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी भी तीन फायर टेंडर लेकर पहुंच गए। थाना प्रभारी रवेंद्र गौतम और दमकलकर्मियों ने धुएं के बीच बिल्डिंग में घुसकर आठ लोगों को बाहर निकाला। अग्निशमन टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि नीतिखंड में दो मंजिला बिल्डिंग नंबर- 440 के बेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान और गोदाम है। गोदाम मालिक शगुन शक्तिखंड तीन में रहते हैं। रविवार को उन्होंने दुकान व गोदाम खोले थे। शाम छह बजे करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद अचानक बेसमेंट से आग लग गई। पाइप और सीढि़यों से धुआं ऊपर चार फ्लैटों में भर गया। वहां किसी को कुछ नहीं दिख रहा था। सभी फ्लैट से लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आसपास लोगों ने पुलिस और वैशाली फायर स्टेशन पर सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र गौतम अपनी टीम और नीतिखंड चौकी से पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा और सीएफओ राहुल पाल व अन्य कर्मियों के साथ अंदर फंसे सूर्या (25) पुत्र कल्लोल दे, आशिका (21) पुत्र बिनती बोस, नीतिशा (38) पुत्री अभिनव घिल्डियाल, आरना (10) पुत्री अभिनव, आध्या (6) पुत्री अभिनव, गार्गी (20) पुत्र हरि कुमार मिश्रा, ईशा (20) पुत्री राजेश कुमार, अनुष्का (21) पुत्री बिजेंद्र सिंह को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
दीवार तोड़कर स्मॉक एग्जॉस्ट से निकाला धुआं
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में रास्ता काफी संकरा था। वहां कर्मियों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फायर फाइटिंग पाइप व अन्य यंत्रों से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में दमकलकर्मियों ने दीवार तोड़ने के बाद स्मॉक एग्जॉस्ट लगाकर धुआं बाहर निकाला। उसके पहले टीम ब्रीथिंग एनालाइजर किट पहनकर अंदर घुसी थी। टीम ने करीब एक घंटे में कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
बिल्डिग के बराबर में बैंक का एटीएम, बड़ी घटना टली
बिल्डिंग में लगी आग को दमकलकर्मियों ने समय रहते काबू पा कर लिया। वरना उसके बराबर में निजी बैंक का एटीएम बूथ और मार्केट में अन्य दुकानों भी थीं। गनीमत रही कि आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंची। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने वहां इकट्ठा लोगोें को भी दूर हटा दिया था। फिलहाल आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है।