फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in trucks parked in the parking lot, panic spread due to cylinder explosion

Ghaziabad News: पार्किग में खड़े ट्रकों में लगी आग, सिलिंडर फटने से फैली दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in trucks parked in the parking lot, panic spread due to cylinder explosion
ट्रक में लगी आग।   - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास सैफुल बंगाली ट्रांसपोर्ट पार्किंग में बृहस्पतिवार की दोपहर भीषण आग लग गई। पहले एक ट्रक से लपटें उठीं और देखते ही देखते पांच और चपेट में आ गई। लाखों के सामान से लदे सभी छह ट्रक आग में जल गए। इनमें रखे एलपीजी के मिनी सिलिंडर फटे तो आसपास दहशत फैल गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पार्किंग के आसपास की आबादी से घरों को खाली करा दिया।
आग लगने की वजह फिलहाल मालूम नहीं चल सकी है। माना जा रहा था कि ट्रक पर कोई चिंगारी गिर जाने से आग लगी। पास में ही कूड़े के ढेर में पहले से आग लगी हुई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे लोगों ने देखा कि एक ट्रक धू-धूकर जल रहा है। लोग बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे ,लेकिन यह फैलती चली गई।
विज्ञापन

ट्रकों में ज्वलनशील पदार्थ भी होने की वजह से आग तेजी से फैली। 11 दमकलों की मदद से आग पर तीन घंटे में काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग और नहीं फैली। 50 ट्रकों की पार्किंग में उस समय 35 ट्रक खड़े थे। आग में जले ट्रकों में फाइबर, सेनेटरी, वायरिंग और किरयाना का सामान और कपड़े थे। आग बुझने के बाद एक ट्रक के पास छोटे घरेलू इस्तेमाल के सिलिंडर जले पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों के जलते ही शुरू हुए धमाके
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग के दौरान मौके पर तेज धमाके का आवाज काफी देर तक सुनाई दिए। ट्रकों में भरे सामान के कंटेनर हों या फिर अन्य ऐसी वस्तु जिनके फटने पर धमाके हो रहे थे। धमाके पार्किंग में पड़े छोटे सिलिंडरों भी फटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस की टीम ने पार्किंग आसपास स्थित आबादी में पहुंचकर घरों को खाली करवा दिया। पार्किंग स्थल के चारों तरफ घनी आबादी, पेट्रोल पंप और पाइप मार्केट हैं। आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दूर तक फैला धुआं, सांस लेने में हुई परेशानी
आग लगने के बाद काले धुएं के गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए। काले धुएं ने आसपास रह रहे लोगों का घरों में रुकना भी मुश्किल कर दिया। बच्चों से लेकर बड़े लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। पास में ही स्थित बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक लोग बचाव के लिए घरों से काफी दूर चले गए। शाम करीब चार बजे तक जब आग पूरी तरह बुझी तब लोगों ने अपने घरों में वापसी की।



फार्म हाउस में लगी आग, वाहन जले
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के माउंट ग्रीन फार्म हाउस के में लगी आग से भारी नुकसान हुआ। फार्म हाउस के दफ्तर के कीमती सामान के साथ दो गाड़ियां भी जल गईं। फार्म हाउस के मालिक सिहानी नूरनगर निवासी नीटू त्यागी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सजावट का कार्य चल रहा था।दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कार्यालय में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तीन दमकल लगाई गईं। कुछ देर में ही काबू पा लिया गया।



इसके अलावा लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कालोनी स्थित तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर आग लग गई। घर के मंदिर में रखे पूजा के दीपक से लगी इस आग कीमती सामान जलकर राख हो गया। यह घर दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले अमित शर्मा का है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed