{"_id":"6824f85301faa7e141029acb","slug":"fire-broke-out-in-the-wire-on-the-pole-electricity-was-cut-off-for-nine-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-4947-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खंभे पर तार में लगी आग, नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खंभे पर तार में लगी आग, नौ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ कॉलोनी ब्लॉक सी में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे तार में अचानक आग लगने से क्षेत्र में नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के निवासियों को सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों की बिजली बंद करनी पड़ी। निवासी ऊर्जा निगम अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी कोई समाधान नहीं किया। हादसे के चलते डीएलएफ कॉलोनी में रात 12 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। इंदिरापुरम, वसुंधरा और भोपुरा समेत कई इलाकों में बुधवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हुई।
डीएलएफ कॉलोनी निवासी मानसिंह गोस्वामी, पार्षद रेखा गोस्वामी ने बताया कि सी ब्लॉक स्थित मकान संख्या सी-60 के पास खंभे पर लगे तार में रात 12 बजे अचानक आग लग गई। आग से एबीसी केबल जलकर नीचे गिरने लगे। इसे देखकर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए लोग ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को कई बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। परेशान लोगों ने बाद में जिलाधिकारी को फोन मिलाया। इसके बाद उन्होंने लोगों की जान और लाखों का नुकसान से होने से बचाया। मौके पर पहुंची शालीमार गार्डन थाने की टीम और निवासियों ने तार के नीचे खड़े वहानों को हटाकर बड़ा हादसा होने से बचाया। इसके बाद पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह नौ बजे यहां बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
वहीं, दूसरी ओर वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे बिजली काट दी गई। आए दिन बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होने की वजह से कूलर, पंखे नहीं चला सके। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे। इसके बाद अधिकारी को फोन लगाया। तो तीन बजे के आस-पास बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। शालीमार गार्डन के स्थानीय निवासी आनंद कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे से बिजली कटने का सिलसिला शुरू हो गया था। बार-बार बिजली कटने से गर्मी के उपकरण भी बंद कर दिए। इन्वर्टर भी कुछ ही देर में डाउन हो गए। अधिकारियों के अलावा ऊर्जा निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी फोन किया। यहां पर शिकायत पंजीकरण करने के बाद काल काट दी। रात भर यही स्थिति बनी रही। सुबह करीब सात बजे आपूर्ति सामान्य हुई। रामप्रस्थ आवासीय कॉलोनी में रात 10 बजे से बुधवार दोपहर तक बिजली ने परेशान किया। कॉलोनी के 20 हजार से अधिक लोग परेशान रहे। लोगों ने सुबह से अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया सुबह में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली आपूर्ति नहीं होने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
-लो-वोल्टेज ने भी किया परेशान-
गर्मी शुरू होने के बाद से ही कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इंदिरापुरम भोपुरा, टीलामोड़ में लो-वोल्टेज की समस्या होने से लोग एसी, पंखे व कूलर नहीं चला सके। इससे लोगों को गर्मी में ही रहना पड़ा। दरअसल कई इलाकों में ओवरलोड की समस्या के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
-बयान-
सभी इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिन इलाकों से शिकायत आती है, तुरंत वहां का समाधान किया जाता है। क्षेत्रवार ओवरलोड की समस्या को दूर किया जा रहा है। -दीपक अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन-तीन