{"_id":"669eecf5494353b0ed06b0a4","slug":"fire-broke-out-in-the-electric-box-of-joint-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-425179-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल के इलेक्ट्रिक बॉक्स में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल के इलेक्ट्रिक बॉक्स में लगी आग
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में सोमवार सुबह पंजीकरण काउंटर के पास बने इलेक्ट्रिक बॉक्स में आग लग गई। इसके चलते पंजीकरण काउंटर काफी देर तक बंद रहा। इसके अलावा ओपीडी के दौरान पंखे, कूलर और एसी भी नहीं चल सके। इस कारण उमस भरी गर्मी में डॉक्टर और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके पहले भी 29 जून को इसी इलेक्ट्रिक बाॅक्स में आग लगी थी।
संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में सोमवार होने से मरीजों की भीड़ ज्यादा थी। सुबह करीब 10 बजे पंजीकरण काउंटर पर मरीज लाइन लगाकर पर्चा बनवा रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पंजीकरण काउंटर के पास लगे बिजली के बॉक्स के ऊपर से गुजर रही तारों में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण कार्य बंद कर दिया। स्टाफ ने इसकी सूचना इलेक्टि्रशियन को दी, उसके बाद बिजली की मेन लाइन बंद कर आग बुझाई गई। एक महीने पहले भी इसी स्थान पर बिजली उपकरणों में आग लग गई थी। इस बार उपकरणों के ऊपर से जा रही लाइन में शॉट सर्किट हुआ था। अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम भी आधे-अधूरे हैं, अभी तक अस्पताल को आग से बचाव के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है।
दो जून और 29 जून को भी लगी थी आग
अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दो जून की रात आठ बजे आग लगी थी। उस समय इमरजेंसी में कार्यरत स्टाफ भागकर बाहर निकल गया था लेकिन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज अंदर ही फंस गए थे। भगदड़ में कई मरीज जमीन पर गिर गए थे। आग बुझने के बाद धुआं भरने से भी मरीजोें को शिफ्ट करने के दौरान भी परेशानी हुई थी। 29 जून को भी पंजीकरण काउंटर के बाहर बाॅक्स में आग लगने से अफरातफरी मची थी।
विज्ञापन
बयान
पंजीकरण काउंटर के गेट के सामने एमसीबी में आग लगी थी। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। आग लगने के कारण की जांच करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम हैं। जल्द ही सेंट्रलाइज्ड भी करा लिया जाएगा, जिसका कार्य चल रहा है। - डॉ. विनोद चंद्र पांडेय, सीएमएस