{"_id":"649fcba4b4e897b93a0c9265","slug":"fire-broke-out-in-super-market-market-vaishali-sector-1-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaishali Fire: दुकान में लगी आग, शटर काटकर अंदर घुसे दमकलकर्मी; सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali Fire: दुकान में लगी आग, शटर काटकर अंदर घुसे दमकलकर्मी; सामान जलकर राख
Sat, 01 Jul 2023 12:17 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, वैशाली (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, वैशाली (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:17 PM IST
सार
वैशाली सेक्टर 1 की एक दुकान में अचानक रात के वक्त आग लग गई। दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते लोगों को बाहर भी निकाला।
विज्ञापन
दुकान में आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली सेक्टर 1 की मार्केट में एक दुकान के अंदर रखें फ्रीजर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने दुकान का शटर काटकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह 7 बजे डायल 112 के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर 4 गाड़ियों के साथ पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि आसपास की दुकानों में भी पहुंचने का खतरा बन गया था।
विज्ञापन
टीम ने तत्काल मार्केट के ऊपर रहने वाले लोगों को बचाते हुए कुछ देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। जनरल स्टोर की दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन