फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in flat due to geyser being open

Ghaziabad News: गीजर खुला रहने से फ्लैट में लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in flat due to geyser being open
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट्स सोसायटी के 17वें टावर में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। उस समय फ्लैट में कोई नहीं था। फ्लैट से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दो दमकल की गाड़ी और सोसायटी के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। फ्लैट का सभी सामान जल गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि करीब सवा 12 बजे सोसायटी के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर टेंडर मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में गीजर खुला रहने और उसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगना पाया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि फ्लैट में रितु भट्ट परिवार के साथ रहती हैं। सोसायटी में ही उनका बेटा दूसरे फ्लैट में रहता है। शनिवार को वह उसके पास ही गई थी। उस दौरान वह गीजर बंद करना भूल गईं। सीएफओ का कहना है कि अंदेशा है कि काफी देर तक गीजर चलने से ओवर हीट होने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed