फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in a flat in Indirapuram early in morning

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम के एक फ्लैट में तड़के सुबह लगी आग, जलकर सामान हुआ राख; बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Fri, 03 Jan 2025 10:37 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट में तड़के सुबह भयंकर आग लग गई। हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। आग लगते ही सोसायटी में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in a flat in Indirapuram early in morning
शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में धधकी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभय खंड-एक स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह तड़के छठी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। हादसा छठी मंजिल पर किराये के फ्लैट में रहने वाले अनुभव स्वरूप के घर में शॉर्ट सर्किट से हुआ था। उस समय फ्लैट में छह लोग थे। चीख-पुकार सुनकर सोसायटी के लोग, सुरक्षा गार्ड व अन्य स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।

विज्ञापन


अनुभव स्वरूप ने अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी। सीएफओ राहुल पाल चार फायर टेंडर के साथ टीम लेकर मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयंकर थी कि आस पड़ोस के फ्लैट भी खाली हो गए। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि परिवार के सभी छह सदस्य सुरक्षित हैं। आग से हुए नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि हादसे शुरुआती कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed