{"_id":"66612dcf9c30e1ccaa00e5e0","slug":"fire-broke-out-at-a-two-storey-building-in-ghaziabad-s-vasundhara-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: वसुंधरा में एसी फटने से फ्लैट में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; परिवार के लोग सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: वसुंधरा में एसी फटने से फ्लैट में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; परिवार के लोग सुरक्षित
Thu, 06 Jun 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:02 AM IST
सार
गाजियाबाद के वसुंधरा में दो मंजिला इमारत में आग लग गई. मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
Ghaziabad News
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुरुवार तड़के एसी फटने से वसुंधरा सेक्टर एक के फ्लैट में आग लग गई। धमाके के साथ आग लगी, जिससे फ्लैट मालिक रणवीर सिंह परिवार सहित तुरंत घर से बाहर निकल गए। फ्लैट में आग की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आग की चपेट में दूसरे मकान को आने से बचा लिया।
विज्ञापन
सीएफ ओ राहुल पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 5:30 बजे फ़ायर स्टेशन वैशाली में रणवीर सिंह नए फोन पर सेक्टर 1 के फ्लैट नंबर-1009 में आग लगे की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित दो फायर टैंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाकर देखा तो भवन दो मंजिला बना था और आग प्रथम तल पर एसी के फटने से लगी थी। आग भवन के द्वितीय तल पर भी पहुंच गई थी, जिसको फ़ायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फायर फाइटिंग कर आग पर काबू पाया। आग से घर में रखे कुछ कुछ सामान जल गए। आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन