फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out on balcony of flat in Shipra Krishna Vista Society; no casualties reported.

Ghaziabad News: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी के फ्लैट की बालकनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on balcony of flat in Shipra Krishna Vista Society; no casualties reported.
इंदिरापुरम। शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी के फ्लैट की पांचवीं मंजिल की बालकनी में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से बालकनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सोसायटी के लोगों ने फायर सिस्टम की मदद से खुद ही आग पर काबू पाया। आग लगने पर कोई जनहानि नहीं हुई। आरडब्ल्यू अध्यक्ष बलविंदर परिहार ने बताया कि सोसायटी में सातवीं मंजिल के फ्लैट संख्या 709 में मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी पांचवीं मंजिल के फ्लैट संख्या 509 की बालकनी में लगे फाइबर शेड पर गिर गई। इससे आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सोसायटी में फायर अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने पर बालकनी में रखा सामान जल गया। आग बुझने के बाद लोग अपने फ्लैटों में वापस लौट गए। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी की जा रही है। सोसायटी के लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को नहीं दी गई है। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

-----------------
शिकायत करने के बाद भी सोसायटियों से नहीं हटाया जा रहा अतिक्रमण

- हादसे की बड़ी वजह बन सकता है, सोसायटी का अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी

इंदिरापुरम। शहर की विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों में फ्लैटों के आगे प्लास्टिक की टिन शेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है, जो लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय निवासी व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और जीडीए को अवगत कराने के बावजूद सोसायटियों के अंदर और बाहर किए गए अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में शनिवार दोपहर पांचवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी में पर लगे प्लास्टिक के टिन शेड में आग लग गई। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग फैलने से पहले ही बुझा ली थी लेकिन सवाल यह है कि कुछ दिन पहले ही गौर ग्रीन एवेन्यू में अतिक्रमण की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। इसके बाद भी विभाग लापरवाही बरत रहा है। जबकि जिलाधिकारी ने भी सभी सोसायटी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी विभाग की घोर लापरवाही दिख रही है। सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बलविंदर परिहार ने बताया कि महीने पहले भी अतिक्रमण की शिकायत जीडीए में की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई विभाग की तरफ से नहीं की गई है। वहीं निवासी संजय सक्सेना ने बताया कि दो दिन पहले भी जीडीए से अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। अगर आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को दी जाती है जिम्मेदारी
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बलविंदर परिहार ने बताया कि सोसायटी में पहले भी आग की घटना हो चुकी है। उन्हीं को देखते हुए पहले से ही सोसायटी में सभी लोग जागरूक रहते हैं। इसके बाद भी बीच-बीच में सोसायटी के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोजाना ड्यूटी आने वाले सुरक्षाकर्मियों को फायर से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। मौके पर तैनाती के निर्देश भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed