फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in transformer, disrupting power supply to several areas

Ghaziabad News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer, disrupting power supply to several areas
साहिबाबाद। दिल्ली-वजीराबाद मार्ग पर राजेंद्र नगर की चंदेला गली के ट्रांसफाॅर्मर में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। देर शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति सामान्य नही हुई। उधर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जर्जर एलटी लीड की वजह से हादसा होने की आशंका जताई है। हालांकि बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी इसकी अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की है। शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर में आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम को सूचना दी। टीम के पहुंचने तक लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। इसके बाद लोगों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में एलटी लीड जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है। जांच पूरी होने पर सही वजह का पता चलेगा। ट्रांसफाॅर्मर अगर फुंका है तब आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed