{"_id":"6554845564ad261f2606f209","slug":"fire-breaks-out-in-slums-in-krishnakunj-of-nandgram-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: नंदग्राम के कृष्णकुंज में झुग्गियों में लगी आग, पूरे इलाके में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: नंदग्राम के कृष्णकुंज में झुग्गियों में लगी आग, पूरे इलाके में अफरातफरी
Wed, 15 Nov 2023 02:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:12 PM IST
सार
गाजियबाद के नंदग्राम के कृष्णकुंज में झुग्गियों में आग लगने की खबर है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
नंदग्राम के कृष्णकुंज में झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदग्राम क्षेत्र की सिहानी में कृष्ण कुंज के पास बुधवार दोपहर खाना बनाते हुए झुग्गी में आग लग गई। इससे आसपास की तीन और झुग्गियों में आग लग गई। चारों झुग्गियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान सोमवीर और गुड़िया मामूली रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दो फायर टेंडर मौके में भेजे गए। फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि खाना बनाते समय झुग्गियों में आग लगी थी। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। झुग्गियों में भूरे, राजकुमार, पान कोर, गुड़िया, रामावतार, नरेश, भूरे सिंह, मेघ सिंह, राजेश, राम प्रकाश, लालाराम, ज्ञानचंद, सावित्री देवी रहते थे। ये मजदूरी व खेती करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि वहां उनकी कुछ नकदी भी रखी थी, जो आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन