{"_id":"625bd39179dfec6b5c1e4373","slug":"fire-breaks-out-in-factory-having-problem-to-breathing-six-fire-tendors-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: पन्नी गलाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, छह गाड़ी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: पन्नी गलाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत, छह गाड़ी मौके पर
Sun, 17 Apr 2022 02:15 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:15 PM IST
सार
गाजियाबाद के फूलगढ़ी निवासी समर पाल सिंह की मसौदा कट के निकट पन्नी गलाकर दाना बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में हादसे के समय गांव निवासी वीरपाल और महिला लक्ष्मी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा में नेशनल हाईवे मसौदा कट के पास स्थित पन्नी गलाने की फैक्टरी में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पिलखुवा, गाजियाबाद और हापुड़ की करीब छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के फूलगढ़ी निवासी समर पाल सिंह की मसौदा कट के निकट पन्नी गलाकर दाना बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में हादसे के समय गांव निवासी वीरपाल और महिला लक्ष्मी काम कर रहे थे। अचानक फैक्टरी में लगी बिजली की तारों में चिंगारी निकली और देखते-देखते आग में बदल गई। आग ने कुछ ही समय में फैक्टरी को पूरी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी गई। पिलखुवा की दमकल गाड़ी मौके पर तत्काल पहुंची। आग के कारण उठे धुआं के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया। दुर्गंध और धुएं के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन