फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in a trailer loaded with fodder in Mandola; fire personnel extinguish it.

Ghaziabad News: मंडोला में भूसे से भरे ट्रेलर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a trailer loaded with fodder in Mandola; fire personnel extinguish it.
लोनी। मंडोला में गैस एजेंसी के पास सोमवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से के नीचे भूसे से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई। सूचना मिलते ही ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि भूसे से भरा ट्रेलर कई दिनों से खड़ा था। आग की गंभीरता को देखते हुए खेकड़ा फायर स्टेशन से भी एक फायर टेंडर बुलाया गया। चार फायर टेंडरों की मदद से सुबह करीब 9:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद भूसे के नीचे दबे ट्रेलर के टायरों में सुलग रही आग को जेसीबी की मदद से भूसा हटाकर बुझाया गया। करीब 10 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेलर बागपत निवासी समीर का बताया गया है। त्वरित कार्रवाई से एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड कॉरिडोर के बीम को स्थायी नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed