{"_id":"6af76634ec4aa3aa3d05df8e","slug":"fire-breaks-out-in-a-locked-flat-plumes-of-smoke-visible-from-afar-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26662-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद फ्लैट में लगी आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद फ्लैट में लगी आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड-2 में शुक्रवार दोपहर एक बंद फ्लैट में आग लग गई और धुआं भरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी, इसके बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकलकर्मियों ने पानी का इस्तेमाल करने के बजाय वैकल्पिक तरीके से आग बुझाई, इससे फ्लैट में रखा सामान बर्बाद होने से बचाया जा सका। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को अवंतिका अस्पताल, इंदिरापुरम के पास स्थित मकान में आग लग गई है। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि शक्तिखंड-2 के फ्लैट में आग लगी हुई है। फ्लैट अभिषेक कुमार का बताया गया और घटना के समय वह बंद था। फ्लैट बंद होने के कारण अंदर काफी धुआं भर गया था। दमकलकर्मियों ने शुरुआत में होज पाइप बिछाकर आग बुझाने की तैयारी की, लेकिन पानी के इस्तेमाल से फ्लैट में रखा सामान खराब होने की आशंका थी। ऐसे में टीम ने अग्निशमन यंत्रों और विशेष तकनीक का इस्तेमाल कर आग बुझाई। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास फैलने से भी रोक लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।
-- -- -- -- -
बीटिंग मेथड का प्रयोग किया गया
बीटिंग मेथड का प्रयोग कर आग को बुझाया गया। इस मेथड में आग की ऑक्सीजन को रोकने का काम किया जाता है। सीएफओ ने बताया कि जब हम आग पर गीला कंबल डालते हैं, रेत डालते हैं या सीओ-2 एक्सटिंग्विशर चलाएं, जिसके बाद अंदर ऑक्सीजन नहीं जा सका। इस प्रक्रिया में आग तेजी नहीं फैलती है। आग पर काबू पाने के बाद टीम ने स्मोक एक्जास्टर मशीन की मदद से अंदर भरे धुएं को बाहर निकाला। इसके बाद पूरे फ्लैट में वेंटिलेशन किया गया।