{"_id":"6235cda0284d20063b51e62d","slug":"fire-breaks-out-in-a-flat-in-dlf-colony-one-person-scorched-to-death-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद: डीएलएफ कॉलोनी के एक फ्लैट में लगी आग, झुलसकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद: डीएलएफ कॉलोनी के एक फ्लैट में लगी आग, झुलसकर एक व्यक्ति की मौत
Sat, 19 Mar 2022 06:03 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:03 PM IST
सार
इस हादसे के दौरान दो कुत्तों को बचाते समय मृतक की पत्नी आशा सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। वह दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में स्टाफ नर्स है।
विज्ञापन
डीएलएफ कॉलोनी के बी ब्लॉक के एक फ्लैट में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डीएलएफ कॉलोनी के बी ब्लॉक में शनिवार तड़के ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। जहां आग से झुलस कर 50 वर्षीय आनंद डेनियल की मौत हो गई। पड़ोसियों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी, मौके पर पहुंची गाड़ी ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस हादसे के दौरान दो कुत्तों को बचाते समय मृतक की पत्नी आशा सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। वह दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में स्टाफ नर्स है। परिजनों ने घायल को इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उधर, सूचना मिलने पर साहिबाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन