फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in a factory in Tonika City Industrial Area, Ghaziabad

Ghaziabad Fire : ट्रॉनिका सिटी में लगी आग काबू में, बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद

Sun, 16 Jun 2024 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:23 AM IST
सार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह लगी पर काबू पा लिया गया है लेकिन बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं। 

विज्ञापन
Fire breaks out in a factory in Tonika City Industrial Area, Ghaziabad
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : सुमित पाल

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह लगी पर काबू पा लिया गया है लेकिन बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं। 

विज्ञापन

इससे पहले कल मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने लगातार आग फैलने पर जनपद के फायर स्टेशनों को अलर्ट किया। उन्होंने बताया कि आग को काबू करने का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक फैक्ट्री में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री मालिक प्रकाश कुमार और अन्य उद्यमी आग को काबू करने में दमकल कर्मियों की मदद में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी में आग लगने के बाद अभी तक मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद से गाड़ियां मंगाई गई हैं। अभी आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया गया है। दमकल कर्मी कड़ी मशक्कत से आसपास की फैक्टरियों को चारों तरफ से घर कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। सूचना पर दमकल विभाग के एडीजी अमन शर्मा ने भी मौके का निरीक्षण किया है। इस बीच तेज हवा चलने से कंपनी में केमिकल के ड्रम तेज धमाके के साथ फट रहे हैं।

दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में सुबह से लगे हुए हैं। आग के अधिक तापमान से दो फैक्टरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगातार तेज गति से हवा चलने से दोनों फैक्ट्रियों के गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम के सेप्टिक टैंक की मदद से बिल्डिंग को ठंडा और आग बुझाने का काम शुरू किया गया है। अभी तक नगर निगम के दो सेप्टिक टैंक मौके पर बुलाए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed