फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR registered against three individuals in the Nazia Elahi threat case

Ghaziabad News: नाजिया इलाही धमकी मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals in the Nazia Elahi threat case
साहिबाबाद। भाजपा नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व भाजपा नेत्री को फोन और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सिर कलम कर फुटबॉल की तरह खेलने की धमकी दी गई थी। नाजिया इलाही के मुताबिक, 21 अक्तूबर को दोपहर और 22 अक्तूबर को सुबह उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई। आरोप है कि आतंकवादी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए धमकी दी। पाकिस्तान के राणा और कुवैत के एजाज तंवर की ओर से भी संदेश भेजे गए। आराेपियों ने एक वीडियो भेजा है। नाजिया ने राणा हन्नैन को भी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा बताया है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पूर्व में भी अधिवक्ता को धमकी मिली थी तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed