{"_id":"68cb0be29632bdccf20889de","slug":"finance-company-accused-of-paying-less-money-against-gold-mortgage-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10005-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी पर सोना गिरवी रख कम रुपये देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फाइनेंस कंपनी पर सोना गिरवी रख कम रुपये देने का आरोप
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के अनिल विहार कॉलोनी निवासी मनीष शर्मा ने दिल्ली के मयूर विहार फेज दो स्थित निजी फाइनेंस कंपनी पर सोना गिरवी रखकर तय रकम से कम रुपये देने का आरोप लगाया है। साथ ही समय से पहले ही पूरी रकम देने का दबाव बनाते हुए सोना जब्त करने की बात भी कही। मामला जून 2025 का है। पुलिस ने 16 सितंबर की रात फाइनेंस कंपनी की शाखा प्रबंधक दीपा और अज्ञात एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में मनीष शर्मा ने बताया कि उन्होंने मकान खरीदने के लिए 15.8 ग्राम सोने के गहने दिल्ली मयूर विहार स्थित निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे थे। वह लगातार ब्याज जमा करवा रहे थे। जून माह में वह ब्याज की किश्त जमा करके कंपनी कार्यालय से बाहर आ रहे थे। तभी पड़ोस में ही संचालित दूसरी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने उन्हें ज्यादा रुपये का लोन दिलाने और कम ब्याज लेने का लालच दिया। 11 जून 2025 को एजेंट ने शाखा प्रबंधक दीपा से उनकी मुलाकात कराई। इसी दिन उन्होंने गिरवी रखा सोना छुड़वा कर दीपा की कंपनी में जमा करा दिया। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने उन्हें 7.68 लाख रुपये दिए और कागजी कार्रवाई होने के बाद दो लाख रुपए और देने की बात तय हुई। आरोप है कि अगले ही दिन दीपा अपने कर्मचारियों के साथ उनके घर पहुंची और दो दिन में रुपये वापस करने का दबाव बनाया। न देने पर गिरवी रखा सोना जब्त करने की धमकी दी। बताया कि उन्होंने 13 जून 2025 को रजिस्ट्री के जरिये डीसीपी ट्रांस हिंडन से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।