{"_id":"64b9888243e83932e2074f24","slug":"filed-more-than-800-cases-electricity-thieves-did-not-stop-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-158265-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 800 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए, बिजली चोर बाज न आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 800 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए, बिजली चोर बाज न आए
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम की तमाम कवायदों के बावजूद क्षेत्र में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर महीने बिजली चोर करोड़ों रुपये की बिजली चोरी कर रहे हैं। लोनी के कुछ इलाकों में तो हर दूसरे घर में बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। पिछले 20 दिनों में 2000 जगहों पर छापा मारकर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजली चोरी मिली है।
विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जोन के विभिन्न इलाकों में 1300 से ज्यादा जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इनमें से 500 लोगों से मौके पर 60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला और 800 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। हैरत की बात ये है कि जहां एक ओर पूरे जोन में 500 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, वहीं अकेले लोनी के शाहपुर बम्हैटा, अपरकोट, अशोक विहार, टीला शहबाजपुर, राजीव गार्डन में 800 जगहों पर लोगों को बिना मानकों के बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया जबकि इन इलाकों में ऊर्जा निगम की टीम लगातार छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। सबसे ज्यादा मामले मीटर से पहले कट लगाकर आ रहे है। जोन के कई इलाकों में पिछले दो महीनों में 1100 से ज्यादा जगहों पर घरों के अंदर लगे मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी मिली, इन जगहों पर मुकदमा दर्ज कराकर मीटर को बाहर लगवाया गया।
हर महीने बढ़ रही बिजली चोरों की संख्या
महीने दर महीने बिजली चोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। मई में जहां 1900 लोग बिजली चोरी करते मिले तो जून में इनकी संख्या 3200 हो गई। जुलाई में अब तक 1300 से ज्यादा लोग बिजली चोरी करते धरे गए है। इसमें 600 लोग मीटर से पहले कट लगाकर, 370 लोग कटिया डालकर और 336 लोग पड़ोसी के केबल से आपूर्ति करते हुए मिले हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बिजली चोरी करते 10 को दबोचा
ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को छापा मारकर 10 जगह बिजली चोरी पकड़ी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम सबसे पहले लोनी के अपरकोट मोहल्ले में पहुंची यहां पर जावेद पुत्र इस्तियाक और शेर मोहम्मद पुत्र नियाजुद्दीन को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पाया गया। इसके अलावा वेव सिटी थाना क्षेत्र में दीनानाथपुर पूठी में सुभाष पुत्र छैला, जयपाल पुत्र छिद्दा, राजेंद्र पुत्र बालेश, नरेंद्र पुत्र बिजेंद्र को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।