फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fighting and stone pelting between two parties in dispute over buffalo hitting in Hapur 11 people injured

हापुड़ में बवाल: भैंस के टक्कर मारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, तीन महिलाओं समेत 11 घायल

Sun, 19 Jan 2025 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

पथराव में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties in dispute over buffalo hitting in Hapur 11 people injured
मारपीट में घायल लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में भैंस की टक्कर मारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी साहिल रविवार की शाम लगभग सात बजे मोहल्ले से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि मोहल्ले में पहुंचने पर मोहल्ला निवासी इदरीश की भैंस ने साहिल में टक्कर मार दी। इस पर साहिल की यहां खड़े कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की बात पता चलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षो में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा है पथराव में दोनों पक्षों की चार महिला समेत 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पथराव की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरि कुमार, जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि पुलिस को देख दोनों पक्ष के काफी लोग फरार हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह काफी दूर निकल चुके थे। घायलों में साहिल, अलीमुद्दीन, फिरोज, सलमान, सलीमुद्दीन, हुस्नबानो, इदरीश, यूसुफ, जानू, आशिया, नाजमा व छोटे खां शामिल हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट व पथराव की सूचना प्राप्त हुई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed